मंगलवार, 18 जून 2019

बेइंतेहा

                                बेइंतेहा

             (प्रकाशित- काव्य प्रभा, सांझा काव्य संग्रह)



इश्क़ मेरा मुकम्मल हो ना हो
पर याद तो तुझे आज भी करते हैं,
तुम भले ही गौर करो ना करो,
प्यार तो तुम्हें आज भी करते हैं।


भले ना हो अब तुम पास में,
तो क्या हुआ
पर तुम्हारा स्पर्श तो हम आज भी,
महसूस करते हैं।


प्यार से हो या गुस्से में हो,
तुम जब रौब मुझपे जमाती हो,
उस रौबीले चेहरे को तो ,
हम आज भी मिस बहुत करते हैं।


अब तो अकेले रहने में भी
 है मजा कहाँ,
तेरे अटूट साथ को तो हम
 आज भी तरसते है।


तेरी तस्वीरों को सीने से लगा के सोते है,
तेरे पसंदीदा गानों को जो गुनगुनाते है,
कुछ भी कहे जमाना पर
 प्यार तो हम 
तुम्हे आज भी बहुत करते हैं।


तेरा रात को यूं सपनो में आना,

आके हल्का सा सहला जाना ,
ये प्यार नही तो क्या है?

तेरी हर उस अदा का हम बेसब्री
से इंतजार तो आज भी बहुत करते है,
तुम मानो या न मानो,
प्यार तो हम तुम्हे आज भी बेइंतहा करते है।


                                        -आनन्द-





शुक्रवार, 17 मई 2019

जल हूँ मैं

                             जल हूँ मैं


जल हूँ मैं
अथाह लोगों का बल हूँ मैं,
यूँ व्यर्थं बहाने से थोड़ा तो कतराओ,
नही मिलूंगा मैं कुछ बरसों में,
व्यर्थ करते वक्त थोड़ा तो शरमाओ।

जल हूँ मै,
मुझसे ही है चलता जीवन सबका,
पेड़ पौधे, वनस्पति और मानव तन का,
करते करते उपभोग मेरा,कोशिश करो बचाने की,
वरना रोक न सकेगा कोई, स्थिति आपदा के आने की,
वर्तमान भी मेरा है, और आने वाला कल भी मेरा होगा,
लेकिन तब तक थल में, मेरा ना कोई अवशेष बचेगा,

जल हूँ मैं,
आपकी सभ्यता का कल हूँ मै,
मुझे सोच समझकर बरतो,
वरना इतिहास मुझे ही दोष देगा,
और एक सभ्यता का मुझसे ही नाश होगा,
लांछन लगना तय है मुझपे,
पर ,हे मानव !
निर्भर है यह सब तुझपे,

जल हूँ मैं,
बचा सको तो बचा लो मुझे,
मुझसे ही चलता सब है,
नुकसान मुझे है सबसे ज्यादा इस शैतान से,
जो विद्यमान है हर उस अहितार्थ इंसान में,

जल हूँ मै,
यूँ तो सबको जीवन मैं देता हूँ,
पर कोई मेरे जीवन की भी तो सोचे,
और आने वाली पीढ़ियों के कल की भी सोचे,
चाहे लाख साधन जुटा लो तुम जीने के,
पर मेरे बिना तुम न रह पाओगे,
आज अगर मैं बचा तो कल,
हर पल मुझे अपने अस्तितव में पाओगे,

इसीलिए कहता हूँ जल हूँ मैं,
आपकी जरूरतों का कल हूँ मैं,

                                                -आनन्द -




लोकप्रिय पोस्ट

ग्यारवीं का इश्क़

Pic- fb ग्यारवीं के इश्क़ की क्या कहूँ,  लाजवाब था वो भी जमाना, इसके बादशाह थे हम लेकिन, रानी का दिल था शायद अनजाना। सुबह आते थे क्लासरूम में...

पिछले पोस्ट