शनिवार, 27 नवंबर 2021

खण्डेला का इतिहास भाग-10

राव तिर्मल जी और सीकर प्रशासन




गतांक से आगे-
यदि खण्डेला इतिहास की बात की जाए तो राजा रायसल के पुत्रो में आगे बढ़ा इतिहास केवल तिरमल जी, भोजराज जी, और गिरधर जी का ही ज्यादा मिलता है क्योंकि इनके वंशजो ने लोकतंत्र की स्थापना तक तिरमल जी के वंशजो ने सीकर(वीर भान का बास),भोजराज के वंशजो ने उदयपुरवाटी व खेतड़ी और गिरधर के वंशजो ने खण्डेला पर आजादी तक शासन किया। इन तीनों का विस्तृत इतिहास आगे के भाग में पढेंगे।
रायसल जी के दूसरे पुत्र थे राव तिरमल जी , जिनके वंशज "राव जी के शेखावत" कहलाते है। नागौर व कासली का परगना इनके पास था। बादशाह अकबर ने तिरमल जी को राव की पदवी प्रदान की थी।
तिरमल जी और गिरधर जी सहोदर भाई थे। राव तिरमल जी के नाम से ज्यादा उनके राव की पदवी प्रसिद्ध हुई।

सीकर के राव राजा और उनके वंशज तिरमल जी के वंशज होने के कारण ही राव जी कहलाते थे। नैणसी की ख्यात में इनका नाम "तिर्मण राय"मिलता है। जोधपुर महाराजा शूर सिंह ने खण्डेला जाकर तिरमल की पुत्री से विवाह किया था।राव तिरमल जी के पुत्रों में गंगाराम, बनिछोड़, जसकरण और आसकरण थे। 
आमेर के राजा मिर्जा मान सिंह के पुत्र कुंवर जगत सिंह को फिर कालान्तर में नागौर का पट्टा दिया गया और तिरमल जी कासली आ गए। इसके बाद कायमखानी नवाबो से फतेहपुर छीन लिया और दूसरी तरफ से राज्य विस्तार करना शुरू कर दिया। जब मराठों ने जयपुर महाराजा ईश्वरी सिंह पर आक्रमण किया तो गंगाधर तांत्या का दमन  भी ईश्वरी सिंह की तरफ से राव तिरमल द्वारा  किया गया।इन्होंने शेखावाटी प्रसिद्ध युद्धों में से एक "बगरू का युद्ध" मे ईश्वरी सिंह की सेना के हरावल भाग का नेतृत्व किया और आमेर को जीत दिलाई, लेकिन इसी युद्ध मे शरीर पर अनेक घाव लग जाने से राव तिरमल जी वीरगति को प्राप्त हुए।

आगे आने वाली इनकी पीढ़ी में जगत सिंह और दीप सिंह अच्छे वीर हुए जिन्होंने एक और शेखावाटी के प्रसिद्ध युद्ध "हरिपुरा का युद्ध" मे खण्डेला के राजा केशरी सिंह की तरफ से विक्रमी 1754 में लड़े।
इनकी प्रमुख जागीरों में दूजोद, श्यामगढ़, बलारां, बठोठ, पाटोदा, सरवड़ी, जुलियासर, तिडोकी बड़ी, गड़ोदा आदि गाँव हुए।
इनका विस्तृत इतिहास आगे के हिस्सों में पढेंगे इनकी पूरी एक शाखा चली जिसने आजादी तक शासन किया सीकर में और लोकतंत्र तक सीकर इनके हाथ मे था।
इसके बाद खण्डेला,सीकर,और उदयपुर-खेतड़ी का भाग आता है, पहले कोनसा पढ़ा जाए?
#क्रमशः-

कोई टिप्पणी नहीं:

लोकप्रिय पोस्ट

ग्यारवीं का इश्क़

Pic- fb ग्यारवीं के इश्क़ की क्या कहूँ,  लाजवाब था वो भी जमाना, इसके बादशाह थे हम लेकिन, रानी का दिल था शायद अनजाना। सुबह आते थे क्लासरूम में...

पिछले पोस्ट